Lucknow City

लखनऊ में तीरों की गूंज : CM योगी से मिली भारतीय महिला तीरंदाजी टीम, शीतल देवी के जज्बे को सलाम

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के समर्पण और अनुशासन को सराहा, उत्साहवर्धन किया, लखनऊ में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की नामचीन तीरंदाज कर रहीं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

लखनऊ, 1 मार्च 2026:

राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के रोमांच के बीच भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की सदस्यों ने लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समर्पण और अनुशासन की सराहना की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की नामचीन तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। इससे खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-01 at 11.21.29 AM

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान स्टार पैरा-तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शीतल देवी समेत टीम की सभी खिलाड़ियों ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। सीएम योगी ने पेरिस ओलंपिक में अपने पैर से निशाना साधकर पदक जीतने वाली शीतल देवी के अदम्य साहस की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि उनकी कहानी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने टीम की अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं यूपी तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव एवं पैरालंपियन सुहास एल वाई सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान खेलों के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button