Unnao City

शिया जामा मस्जिद में मजलिस…ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के लिए की गई दुआ, श्रद्धांजलि दी

ख़ामेनेई के धार्मिक व सामाजिक योगदान को बताया, अमन और इंसाफ की दुआ के साथ दुनिया भर में चल रहे संघर्षों पर अफसोस जताया

उन्नाव, 1 मार्च 2026:

चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में रविवार को मजलिस और शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के निधन व हालिया अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के संदर्भ में रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग शामिल हुए और दुख व चिंता जाहिर की।

मजलिस की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई। इसके बाद पेश इमाम मौलाना रजा अब्बास और मौलाना आबिद अब्बास ने तकरीर करते हुए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर रोशनी डाली। उलेमा ने कहा कि मुस्लिम दुनिया में उनकी भूमिका असरदार रही है और उन्होंने कई वैश्विक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

वक्ताओं ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात पर फिक्र जताते हुए अमन, इंसाफ और भाईचारे के लिए दुआ की अपील की। मजलिस के दौरान खास दुआ और फातिहा पढ़ी गई, जिसमें देश और दुनिया में शांति कायम रहने की कामना की गई।

ये भी पढ़ें:

शोक सभा में मौजूद लोगों ने दुनिया भर में चल रहे संघर्षों पर अफसोस जताया और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही। समुदाय के बुजुर्गों ने लोगों से एकजुट रहने, सब्र बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में देश और दुनिया में अमन व भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बुजुर्ग महिला जैसी दिखने लगी 8 साल की बच्ची! फिर हुआ ऐसा चमत्कार कि देखते रह गए लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link