Raebareli City

शादी की खरीदारी कर लौट रहे युवक पर हमला… जेवरातों से भरा बैग लूटा, हालत गंभीर

बछरावां क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पर हुई वारदात, मारपीट में घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

रायबरेली, 1 मार्च 2026:

बछरावां के सारी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों ने एक युवक को रोककर मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महरौरा निवासी 25 वर्षीय संदीप, पुत्र पूर्णमासी, बछरावां बाजार से शादी के लिए सोने-चांदी की खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। परिवार में अप्रैल माह में शादी समारोह होना है, जिसके चलते यह सामान खरीदा गया था।

पीड़ित के भाई दीपक के मुताबिक जेवरात की कीमत करीब 3 लाख 96 हजार रुपये थी। जैसे ही संदीप सारी खेड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार करीब छह लोगों ने उसे रोक लिया।

ये भी पढ़ें:

आरोप है कि बदमाशों ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट करते हुए उसके हाथ से जेवरात से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग निकले। संदीप की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

सूचना मिलते ही परिजन घायल संदीप को बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ओवरलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली… रायबरेली पुलिस ने दो मौरंग दलाल पकड़े

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button