Raebareli City

रायबरेली में BJP का विपक्ष पर हमला, राहुल-प्रियंका का फूंका पुतला, NEET आंदोलन को बताया विपक्ष प्रायोजित

हाथी पार्क चौराहे पर किया प्रदर्शन, जंतर-मंतर के विरोध को छात्रों का नहीं बल्कि विपक्ष का एजेंडा बताया, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

विजय पटेल

रायबरेली, 23 जुलाई 2026:

नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर जारी विपक्षी दलों प्रदर्शनों के बीच रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और अन्य पार्टियों पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथी पार्क चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पुतला दहन किया तथा विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर समेत विभिन्न स्थानों पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन छात्रों के हितों के लिए नहीं बल्कि विपक्ष द्वारा प्रायोजित राजनीतिक गतिविधियां हैं। उनका कहना था कि इन प्रदर्शनों में शामिल अधिकांश लोगों का छात्र समुदाय या शिक्षा व्यवस्था से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। छात्र आंदोलन की आड़ में राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

भाजपा के नगर प्रभारी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से विपक्ष लगातार दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
raebareli-bjp-protest-rahul-priyanka-effigy-burnt-neet-issue (2)

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जनता विपक्ष की राजनीति को स्वीकार नहीं कर रही है और आने वाले चुनावों में भी उसे इसका करारा जवाब मिलेगा। प्रदर्शन के दौरान हाथी पार्क चौराहा भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंजता रहा। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी तिलक सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज मोहित सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी।

ये भी पढ़ें  ओवरलोड ट्रक का कहर...खनन अधिकारी की गाड़ी में ठोकर मारकर ड्राइवर फरार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button