Uttarakhand

कुंभ मेला 2027 के लिए ‘लोगो’ डिजाइन का मौका…प्रशासन ने मांगे क्रिएटिव डिजाइन

मेला प्रशासन ने शुरू की पहल, चुने गए लोगो को मिलेगी पहचान, डिजाइनर को किया जाएगा सम्मानित

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 26 मार्च 2027:

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार में मेला प्रशासन ने आम लोगों को जोड़ने की नई पहल शुरू की है। इस बार कुंभ मेले का आधिकारिक लोगो जनता की भागीदारी से तैयार किया जाएगा। मेला प्रशासन की ओर से लोगों से लोगो डिजाइन के लिए एंट्री मांगी गई हैं। मकसद यह है कि कुंभ की पहचान सिर्फ प्रशासन तक सीमित न रहे, बल्कि आम लोगों की सोच और रचनात्मकता भी उसमें नजर आए।

मेला अधिकारी सोनिका ने बताया कि कुंभ मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी आस्था, परंपरा और संस्कृति की झलक है। ऐसे में जो लोगो चुना जाएगा, उसमें इन सभी पहलुओं की साफ झलक दिखनी चाहिए। डिजाइन ऐसा हो जो धार्मिक भावना के साथ-साथ कुंभ की भव्यता और विरासत को भी दर्शाए।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपना डिजाइन 15 दिन के भीतर जमा कर सकता है। डिजाइन सॉफ्ट कॉपी और हार्ड कॉपी दोनों रूप में मेला नियंत्रण भवन, हर की पैड़ी के पास स्थित कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी अपना डिजाइन ईमेल kumbh.ccr@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

मेला प्रशासन के मुताबिक, चुने गए लोगो के डिजाइनर को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह लोगो कुंभ मेला 2027 की पहचान बनेगा। प्रशासन ने कलाकारों, डिजाइनरों, छात्रों और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि कुंभ की पहचान को एक नया और अलग अंदाज मिल सके।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  1.36 लाख पर सोना और 2.18 लाख पर पहुंची चांदी, जानिए अगले साल कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link