Entertainment

‘जन नायकन’ की रिलीज का रास्ता साफ ! अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में एंट्री की तैयारी

सेंसर की अड़चनें लगभग खत्म, 24 या 30 अप्रैल पर मेकर्स कर रहे मंथन, चुनावी माहौल की वजह से सर्टिफिकेट में हुई देरी, फैंस का इंतजार अब खत्म होने के करीब

एंटरटेनमेंट डेस्क, 1 अप्रैल 2026:

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म होने के करीब है। पहले इस फिल्म को पोंगल पर 9 जनवरी को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन सेंसर से जुड़े पेंच के कारण तारीख आगे बढ़ानी पड़ी। इसके बाद से ही फैंस इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे।

लेटेस्ट अपडेट ये है कि फिल्म अप्रैल के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में आ सकती है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सेंसर से जुड़ी दिक्कतें काफी हद तक सुलझ चुकी हैं। मेकर्स 24 अप्रैल या 30 अप्रैल की तारीख पर विचार कर रहे हैं। फिल्म की देरी की एक बड़ी वजह इसके कुछ राजनीतिक सीन और डायलॉग रहे, जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद फिल्म को दोबारा एक नई समिति के सामने दिखाया गया। मुंबई में हुई इस प्रक्रिया के दौरान कुछ बदलाव सुझाए गए, जिससे सर्टिफिकेट मिलने में वक्त लग गया।

इस बीच तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव ने भी रिलीज टाइमलाइन को प्रभावित किया। 23 अप्रैल को वोटिंग है और आचार संहिता लागू है, ऐसे में इस दौरान सर्टिफिकेट जारी करने से परहेज किया जा रहा है। इसी कारण फिल्म की रिलीज टलती रही। फिल्म का निर्देशन एच विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू नजर आएंगे। संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन संकेत यही हैं कि ‘जन नायकन’ इसी महीने के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button