Lucknow City

IPL मैच के चलते लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट: आज दोपहर 2 बजे से रूट डायवर्जन, शहीद पथ से बचें

इकाना स्टेडियम में शाम को होने मैच के कारण कई प्रमुख मार्गों पर बदलाव, हजारों वाहन चालकों पर पड़ेगा असर, वैकल्पिक रास्तों से ही पहुंचें गंतव्य

लखनऊ, 1 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम होने वाले आईपीएल मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। यह व्यवस्था दोपहर 2 बजे से मैच समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होगा।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड और अयोध्या रोड से जुड़े कई अहम चौराहों पर सामान्य यातायात और भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध व डायवर्जन लागू किया गया है। खासतौर पर कमता तिराहा, अहिमामऊ चौराहा, अमूल तिराहा, हुसड़िया अंडरपास और उतरेठिया अंडरपास जैसे मार्गों पर बदलाव किया गया है।

 

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-01 at 12.51.30 PM

 

सबसे बड़ा असर शहीद पथ पर देखने को मिलेगा जहां दोपहर से देर रात तक भारी ट्रैफिक दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे शहीद पथ से बचें और किसान पथ, अर्जुनगंज, कैंट रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

सुल्तानपुर रोड और पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर भी कई जगहों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बड़े वाहन और बसों को अहिमामऊ चौराहा या किसान पथ के जरिए ही आवागमन की अनुमति दी गई है।

स्टेडियम की पार्किंग में जाने वाले बड़े वाहन, बस और कमर्शियल वाहनों को भी निर्धारित मार्गों से होकर ही प्रवेश मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और कुछ रूट पर एकतरफा यातायात लागू रहेगा।

शहर में लागू होने वाला भारी वाहनों का नो-एंट्री नियम आज रात मैच समाप्त होने तक जारी रहेगा। ऐसे में शहरवासियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह

-शहीद पथ का प्रयोग करने से बचें
-समय से पहले घर से निकलें
-वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें
-ट्रैफिक अपडेट के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क करें

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आंगनबाड़ी केंद्र : 30 जून तक पूरी होगी मैपिंग, स्कूल-पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा एक प्लेटफॉर्म

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button