Lucknow City

ट्रक से बचने में स्लीपर बस हाइवे से उतरकर घर मे घुसी…ड्राइवर व यात्रियों को आईं चोटें

हादसे में घर का गेट व दीवार क्षतिग्रस्त, यात्रियों को अन्य साधनों से भेजा गया, क्रेन से हटाई गई बस

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 1 अप्रैल 2026:

मोहनलालगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही स्लीपर बस फूलवरिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। जोरदार झटके के साथ रुकी बस में सवार ड्राइवर व कंडक्टर घायल हो गए वहीं यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।

हादसा उस वक्त हुआ जब ज्योति नगर की ओर से अचानक सामने आए ट्रक को बचाने के प्रयास में चालक बस को दाहिनी ओर मोड़ने की कोशिश कर रहा था, जिससे नियंत्रण खो गया। तेज रफ्तार बस सीधे मकान में घुस गई, जिससे घर का मुख्य गेट और दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बस चालक विवेक चौहान (42) निवासी इटावा व परिचालक हर्षदीप (25) निवासी गंगानगर, राजस्थान भी घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

बस में सवार करीब 30–35 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाद में उन्हें अन्य साधनों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहने के बाद सामान्य हो गया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अराजकता से अरबों की सेल तक...कैसे 'Black Friday' बना दुनिया का सबसे बड़ा Shopping Festival?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link