Entertainment

हॉलीवुड में सनी लियोनी की एंट्री…अमेरिकी सीरीज ‘द जाइंट’ में बनेंगी शेरिफ

केविन बी प्लॉट की सीरीज में पहली बार दमदार पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगीं, जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, 4 अप्रैल 2026:

हॉलीवुड में अब सनी लियोनी का भी जलवा दिखने वाला है। अभिनेत्री ने अमेरिकी टीवी सीरीज ‘द जाइंट’ में मुख्य भूमिका निभाने की पुष्टि की है। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर वह काफी उत्साहित हैं और इसे अपने करियर का बड़ा मोड़ मान रही हैं।

इस सीरीज को केविन बी प्लॉट लिख और प्रोड्यूस कर रहे हैं। शूटिंग जल्द शुरू होगी। इसमें सनी शेरिफ क्वाना डियरलीफ के किरदार में दिखेंगी, जो उनके अब तक के काम से बिल्कुल अलग माना जा रहा है। हाल ही में फिल्म ‘कैनेडी’ में अपने गंभीर अभिनय से ध्यान खींचने के बाद सनी लगातार नए प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने डीजे के तौर पर भी नई शुरुआत की है और अब यह हॉलीवुड प्रोजेक्ट उनके करियर को इंटरनेशनल स्तर पर आगे ले जाता दिख रहा है।

सनी का कहना है कि यह किरदार उनके लिए काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। वह इसे लेकर उत्साहित हैं और इसे एक नए अनुभव के तौर पर देख रही हैं। उनके मुताबिक, नए किरदार और नई दुनिया में काम करना हमेशा रोमांचक होता है।

ये भी पढ़ें:

‘द जाइंट’ अपनी कास्ट को लेकर भी चर्चा में है। इसमें लैटिन अमेरिकी, अफ्रीकी अमेरिकी और एशियाई कलाकार शामिल हैं। शेरिफ की वर्दी में उनका यह नया अंदाज दर्शकों के लिए बिल्कुल अलग अनुभव लेकर आ सकता है। भारतीय सिनेमा में ‘बेबी डॉल’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाने वाली सनी अब ग्लैमर से आगे बढ़कर अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को साबित करने में जुटी हैं। यह सीरीज उनके उसी सफर का अगला पड़ाव मानी जा रही है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  21 सितारे, एक महल, कई राज, The Traitors 2 का Trailer डुबो देगा Suspense में

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link