Barabanki City

पत्नी मायके से नहीं आई…नाकाम पति ने नाबालिग साली का किया अपहरण, ऐसे मिला सबक

पत्नी को वापस बुलाने के लिए आरोपी ने रखी पत्नी को भेजने की शर्त, चार दिन बाद पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

बाराबंकी, 6 अप्रैल 2026:

घरेलू विवाद ने ऐसा मोड़ लिया कि एक व्यक्ति ने रिश्तों को ही दांव पर लगा दिया। पत्नी के मायके जाने के बाद उसे वापस लाने में नाकाम रहे पति ने अपनी नाबालिग साली का अपहरण कर लिया और ससुराल वालों के सामने पत्नी को भेजने की शर्त रख दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने किशोरी को खोज निकाला और आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया।

लोनीकटरा इलाके के रहने वाले सुभाष वर्मा की शादी करीब तीन साल पहले कोठी क्षेत्र की युवती से हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। फरवरी में विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी मायके चली गई और वापस आने को तैयार नहीं हुई।

पत्नी को मनाने के लिए सुभाष ने कई कोशिशें कीं, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उसने योजना बनाकर पत्नी की 16 साल की छोटी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। फिर ससुराल वालों को संदेश भिजवाया कि अगर पत्नी को वापस भेजा जाएगा, तभी वह लड़की को छोड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

परिवार ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो सास ने कोठी थाने में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तलाश शुरू की। करीब चार दिन बाद पुलिस ने किशोरी को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया। उसे परिवार के हवाले कर दिया गया, जबकि सुभाष वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ में बसने जा रही ‘वेलनेस सिटी’, LDA ने तेज की तैयारियां, 1197 एकड़ में बनेगा आधुनिक शहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link