Barabanki City

शिवभक्ति में डूबकर नौकरी छोड़ी…पश्चिम बंगाल से पैदल लोधेश्वर धाम पहुंचे ‘प्रणेश’

शिवधामों के दर्शन का संकल्प लेकर 18 माह की पदयात्रा पर निकले हैं प्रणेश कुमार घोष, 89 दिन में पूरी की रामनगर लोधेश्वर की यात्रा, अब हरिद्वार और चारधाम की ओर बढ़ेंगे

बाराबंकी, 31 मई 2026:

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निवासी शिवभक्त प्रणेश कुमार घोष रविवार को अपनी लंबी पदयात्रा के दौरान बाराबंकी के रामनगर स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और अपनी यात्रा की सफलता की कामना की।

प्रणेश कुमार घोष ने तीन मार्च को कूचबिहार जिले के गीतलदहा बाजार से पदयात्रा शुरू की थी। देश के प्रमुख शिवधामों के दर्शन करना और शिवभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाना उनकी यात्रा का मकसद है। रविवार को उनकी यात्रा के 89 दिन पूरे हो गए। पूरे अभियान को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पहले वह बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नौकरी करते थे, लेकिन महादेव की भक्ति के लिए नौकरी छोड़ दी। यात्रा की शुरुआत में उन्होंने झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में दर्शन किए। इसके बाद वह अलग-अलग शिवधामों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

लोधेश्वर महादेव धाम में दर्शन के बाद वह सोमवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। वहां से उनकी पदयात्रा ऋषिकेश, राम झूला, लक्ष्मण झूला, यमुनोत्री, गंगोत्री, गौरीकुंड, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम तक जारी रहेगी।

Advertisement

इस यात्रा में श्यामल दास भी उनके साथ चल रहे हैं, जो काशी विश्वनाथ धाम से इस अभियान में जुड़े हैं।
प्रणेश का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था, समर्पण और विश्वास की अभिव्यक्ति है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बाराबंकी : रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, देवा मेला से लौट रहे 2 दोस्तों की गई जान, तीसरा गंभीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link