Lucknow City

आत्मसम्मान रथ यात्रा : जगह-जगह स्वागत, कौशल किशोर बोले- वंचितों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बुलंद करेंगे आवाज

यात्रा काकोरी के दुर्गागंज से शुरू होकर मलिहाबाद में हुई समाप्त, अपराध मुक्त शिक्षा और नशामुक्त समाज की उठी मांग, बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी पर साधा निशाना

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 14 अक्टूबर 2026ः

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व में आत्मसम्मान रथ यात्रा निकाली गई। क्षेत्र में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। रथ यात्रा को संबोधित करते हुए कौशल किशोर ने कहा कि अमीर हो या गरीब सबको समान शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से ही बच्चों को अपराध के बारे में पढ़ाया जाए, ताकि नवयुवक अपराध की दुनिया से दूर रहें। साथ ही लोगों से अपील की कि खुद को और अपने बच्चों को नशे से बचाएं। नशा ऐसी लत है जो व्यक्ति को तो बर्बाद करती ही है, पूरे परिवार को भी तबाह कर देती है।

रथ यात्रा के रहीमाबाद पहुंचने पर कौशल किशोर ने लोगों को संबोधित किया। कहा कि थाना, तहसील, अस्पताल जैसी जगहों पर अगर सम्मान नहीं मिलता या गरीबों, वंचितों और पीड़ितों की आवाज नहीं सुनी जाती तो कार्यकर्ताओं के साथ घेराव कर आत्मसम्मान और न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस अवसर पर बीजेपी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास किशोर ने भी जनता के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाकर सिर्फ लॉलीपॉप दिया है।

ये भी पढ़ें:

kaushal-kishore-atmasamman-rath-yatra-malihabad-lucknow (2)

Advertisement

उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हमने जितनी बार मोदी-योगी का नाम लिया, उतना अपने माता-पिता का नाम भी नहीं लिया, लेकिन कुछ भाजपा नेताओं ने उनके पिता को हराने के साथ-साथ पार्टी का भी विरोध किया। रथ यात्रा का शुभारंभ काकोरी के दुर्गागंज से हुआ था। इसके बाद माल के गौरय्या, माल, गहदों, ससपन, रहीमाबाद, अटौरा, मलिहाबाद कस्बा और कसमंडी कलां में भी स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक जयदेवी कौशल, ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, जितेंद्र गौतम, अंजू सिंह, ओमप्रकाश साहू, सिराज अहमद, सतीश गोस्वामी, मीनू वर्मा, पंकज प्रधान, राजेश कुमार उर्फ राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  IPL का जुनून चरम पर... इकाना में विराट शो, क्रिकेट फैंस उतावले

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link