Barabanki City

शादी से दूल्हे को साथ लेकर चले गए किन्नर…वजह सुन दंग रह गए मेहमान, बिना दुल्हन लौटी बरात

कोठी क्षेत्र में विवाह की रस्मों के बीच खुला राज, दूल्हे के मामा की पहल पर पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता

बाराबंकी, 15 फरवरी 2026:

एक शादी समारोह में लोग उस समय हैरत में पड़ गए जब दूल्हे की पहचान को लेकर अचानक हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी सामने आने के बाद बरात बिना शादी के ही वापस लौट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।

बताया गया कि कोठी थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की का रिश्ता चार महीने पहले दिलौना निवासी रिशु नामक युवक से तय हुआ था। दो महीने पहले वरीक्षा और मुंह दिखाई की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। तय कार्यक्रम के अनुसार बरात गांव पहुंची और विवाह की रस्में शुरू हो गईं। कुछ किन्नर भी समारोह स्थल पर पहुंचे और दूल्हे को अपने समाज का बताते हुए उसे साथ ले जाने की बात करने लगे। यह बात फैलते ही माहौल गरमा गया और लड़की पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते शादी का माहौल तनाव में बदल गया।

मामला बढ़ता देख अधिकांश बराती और दूल्हे पक्ष के लोग चुपचाप वहां से चले गए। लड़की पक्ष ने दूल्हे और उसकी मां को रोक लिया और गांव के प्रधान के जरिए परिजनों को बुलाने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात संभाले। बाद में दूल्हे के मामा मौके पर पहुंचे, जहां आपसी सहमति से विवाद खत्म कराया गया। इसके बाद बरात वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी ठिठुरा : सीजन की सबसे कड़ाके की ठंड दर्ज... पारा तीन डिग्री पर पहुंचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button