Lucknow City

कमर तोड़ महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, लखनऊ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ सपा छात्र सभा का हल्लाबोल, सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी, पुलिस से नोकझोंक

लखनऊ, 27 मई 2026:

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महंगाई को लेकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की।

इस दौरान करीब 20 मिनट तक छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शिवा जी यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि गरीब, किसान और छात्रों की समस्याओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 6.54.20 PM

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को भी उठाया। उनका कहना था कि कैंपस में साफ पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं है। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और यदि मिल भी रहे हैं तो महंगे दामों पर ब्लैक में खरीदने पड़ रहे हैं।

उन्होंने इसे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों पर दोहरी मार बताया। प्रदर्शन में शामिल छातत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा रही है। इससे आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर और पांच किलो वाले सिलेंडरों के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कलमी आम के पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button