Lucknow City

बकरीद पर पुराने शहर से ऐशबाग तक कई रास्ते बंद… घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

लखनऊ में गुरुवार सुबह 6 बजे से नमाज खत्म होने तक डायवर्जन लागू, टीले वाली मस्जिद और ऐशबाग ईदगाह के आसपास नो-एंट्री, हरदोई रोड से चौक और रूमीगेट तक डायवर्जन, रोडवेज बसों के रूट भी बदले

लखनऊ, 27 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बकरीद के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा और सख्त ट्रैफिक प्लान लागू किया है। गुरुवार सुबह छह बजे से नमाज समाप्त होने तक पुराने शहर, टीले वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा और ऐशबाग ईदगाह के आसपास आम वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, शव वाहन और स्कूली वाहनों को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9454405155 जारी किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पक्का पुल, चौक, डालीगंज, शाहमीना रोड , मेडिकल कॉलेज, रूमीगेट, नींबू पार्क और कोनेश्वर चौराहे की ओर जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रहेगी। हरदोई रोड और बालागंज से आने वाली रोडवेज और सिटी बसों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा ताकि नमाज के दौरान जाम की स्थिति न बने।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 9.25.44 PM

ऐशबाग ईदगाह क्षेत्र में भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। नाका, यहियागंज, रकाबगंज, मोतीनगर, बुलाकी अड्डा और अंजुमन चौराहा से ईदगाह की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। केवल नमाज में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी।

सीतापुर रोड से आने वाले वाहनों को डालीगंज ओवरब्रिज और आईटी चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा, जबकि पक्का पुल और टीले वाली मस्जिद की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को नया पक्का पुल और बंधा रोड से निकाला जाएगा। चौक, रूमीगेट और नींबू पार्क के आसपास भी आम वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी।

उधर, ऐशबाग इलाके में नाका से ईदगाह की ओर जाने वाले वाहनों को रकाबगंज और मवैया की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं यहियागंज, नक्खास और मोतीनगर रूट पर भी ट्रैफिक पुलिस की विशेष नजर रहेगी। बकरीद को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button