Barabanki City

पुलिस ने खोज निकाले 22 लाख कीमत के 106 मोबाइल…अपना फोन पाकर चहके मालिक

CIR पोर्टल से सर्विलांस सेल को मिली कामयाबी, पुलिस लाइन में एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने सौंपे खोए सेट

संदीप वर्मा

बाराबंकी, 1 फरवरी 2026:

बाराबंकी पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हो चुके मोबाइल फोन तलाशने का अभियान जारी है। इस साल लगातार दूसरे माह भी जिले में दर्ज शिकायतों के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में करीब 22 लाख कीमत के 106 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

बता दें कि एसपी ने पुलिस की सर्विलांस सेल और सभी थानों की संयुक्त टीमों को मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दे रखा है। इसी क्रम में सीईआईआर पोर्टल के जरिए तकनीकी जांच और ट्रैकिंग कर इन 106 मोबाइलों को अलग-अलग जगहों से खोज निकाला गया। बरामद हुए सेटों की कीमत लगभग 22 लाख है। बता दें बीते माह जनवरी में भी पुलिस ने 25 लाख कीमत के 133 मोबाइल तलाश कर वापस लौटाए थे।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-02-01 at 6.08.15 PM

Advertisement

इसी कड़ी में आज रविवार को एक बार फिर से पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बरामद किए गए मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। मोबाइल स्वामियों ने इस पहल के लिए पुलिस का आभार जताया।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में बिना देर किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या सीधे सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें ताकि समय रहते उसकी खोजबीन शुरू की जा सके। फिलहाल पुलिस ने दो माह में 47 लाख कीमत के 239 मोबाइल सेट बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : 530 करोड़ से फिर खड़ा होगा आपदा में क्षतिग्रस्त राज्य का ढांचा... सरकार ने उठाया ये कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link