Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट का फैसला… अब शिक्षामित्रों को हर माह 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा मानदेय

अब तक शिक्षामित्रों को मिल रहा था 10 हजार मानदेय वहीं अनुदेशकों को मिलता था 9 हजार, पहले के मुकाबले लगभग दोगुना बढ़ा मानदेय, 21 अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

लखनऊ, 7 अप्रैल 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली। इसमें सबसे खास शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की मंजूरी रही। फैसले के मुताबिक शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये और अंशकालिक अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। बढ़ा हुआ मानदेय एक मई से मिलना शुरू हो जाएगा।

बता दें कि अब तक शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये और अनुदेशकों को 9 हजार रुपये मिलते थे। कैबिनेट के इस फैसले के बाद दोनों वर्गों को राहत मिलेगी। बैठक के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2017 में सरकार बनने के बाद शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है।प्रदेश में करीब 27 हजार से ज्यादा अंशकालिक अनुदेशक काम कर रहे हैं। लंबे समय से ये लोग मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों में शामिल इस प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP में उच्च शिक्षा का बड़ा विस्तार : कानपुर, गाजियाबाद और फतेहपुर में खुलेंगे 3 निजी विश्वविद्यालय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button