Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिक्का फिर चला

लखनऊ 9 अक्टूबर 2024 ,

देश में कहीं भी चुनाव होते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्टार प्रचारक के रूप में हमेशा मांग रहती है।

हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव भी इसका अपवाद नहीं रहे और उन्होंने इन राज्यों में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं संबोधित कीं और भाजपा को बढ़त दिलवाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायी

सीएम योगी एक बार फिर बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पांच क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया जिसमें से चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।

इसी तरह उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करने गए। इनमें से बीजेपी ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की और और भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम बोले… राम-कृष्ण को मिथक कहने वालों में आस्था नहीं रखता भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link