Uttar Pradesh

अनोखी बछिया ‘सुनंदा’ बनी कौतूहल का केंद्र: जन्म के 4 दिन बाद ही देने लगी दूध, सुलतानपुर में पशुपालक हैरान!

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 24 जून 2025:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के देनवा गांव में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। यहां के पशुपालक हरिप्रसाद तिवारी की जर्सी गाय ने 4 जून को एक बछिया को जन्म दिया, लेकिन जो बात इस बछिया को खास बनाती है, वह यह है कि जन्म के मात्र चार दिन बाद ही उसके थनों से दूध निकलने लगा। यह देखकर पशुपालक और गांव वाले हक्के-बक्के रह गए।

पशुपालक हरिप्रसाद तिवारी ने तुरंत एक पशु चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने इसे हार्मोनल बदलाव का नतीजा बताया। बछिया की जांच करने पर पता चला कि उसके पांच थन हैं और वह प्रतिदिन लगभग एक लीटर दूध दे रही है। हरिप्रप्रसाद की पत्नी उषा देवी ने इस अनोखी बछिया का नाम ‘सुनंदा’ रखा है। वे इसे ईश्वरीय कृपा मान रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

इस असाधारण घटना पर पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह एक असामान्य स्थिति है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर इसे हार्मोनल असंतुलन का परिणाम बताया, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Advertisement

यह घटना सुलतानपुर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इस अद्भुत बछिया को देखने के लिए दूर-दूर से देनवा गांव पहुंच रहे हैं। यह वाकई में एक आश्चर्यजनक घटना है जो प्रकृति के अनूठे रहस्यों को उजागर करती है।

ये भी पढ़ें  UP में बाढ़ की ललकार, सरकार हर मोर्चे पर तैयार : 19 जिलों में 552 नावें उतरीं, 312 राहत शिविर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link