Barabanki City

विधायक की सभा में बवाल…मोदी पर कमेंट का विरोध करने वाले आर्मी जवान की पिटाई

सतरिख क्षेत्र में सीसी रोड के उद्घाटन को पहुंचे थे विधायक, घायल जवान ने दी तहरीर, आयोजक बोले धक्का-मुक्की हुई

बाराबंकी, 10 अप्रैल 2026:

सतरिख क्षेत्र में गैर भाजपाई दल के एक विधायक की सभा में एक आर्मी जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध करने पर भीड़ ने जवान को घेरकर पीट दिया, जिसमें उसका सिर फट गया।

घटना सतरिख थाना इलाके के हासेमऊ गांव की है। यहां सीसी रोड के उद्घाटन के बाद सभा चल रही थी। गांव के रहने वाले विकास दीप, जो सेना में तैनात हैं, मौके पर पहुंचे और भाषण सुनने लगे। विकास दीप के मुताबिक, मंच से प्रधानमंत्री को लेकर लगातार बातें कही जा रही थीं। उन्हें यह एकतरफा लगा तो उन्होंने माइक लेकर विरोध जताया।

WhatsApp Image 2026-04-10 at 7.46.51 AM

ये भी पढ़ें:

इसी दौरान वहां मौजूद लोग भड़क गए और उनसे माइक छीनकर मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बाहर निकाला। मारपीट में उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज कराया गया है। घायल जवान ने विधायक और कार्यक्रम में मौजूद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

विकास दीप पिछले 18 साल से सेना में हैं और इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। उनकी तैनाती हैदराबाद में है, जहां वह अग्निवीर जवानों को ट्रेनिंग देते हैं। वहीं, कार्यक्रम आयोजक शेर बहादुर सिंह ने मारपीट से इनकार किया है। उनका कहना है कि जवान अचानक माइक लेने लगा, जिससे अफरा-तफरी हुई। भीड़ ज्यादा थी, इसलिए हल्की धक्का-मुक्की हुई, लेकिन पिटाई जैसी कोई बात नहीं है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Barabanki : एक के बाद एक गिरने लगीं लाइन में खड़ीं छात्राएं, जानें क्यों बंद कराया कॉलेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link