Gorakhpur

गोरखपुर में RSS का युवा संवाद…राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर मंथन

गोरखपुर क्लब में जुटे अलग-अलग संस्थानों के छात्र, संवाद सत्र में युवाओं ने रखे सवाल, अनुशासन, सेवा और सामाजिक समरसता को लेकर अतुल लिमये ने रखे विचार

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 10 अप्रैल 2026:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग की ओर से गोरखपुर क्लब में युवा संवाद कार्यक्रम हुआ। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचार और उनके काम पर टिका होता है। अगर युवा जागरूक और संगठित हों तो देश अपने आप आगे बढ़ता है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि सिर्फ अपने करियर तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के लिए भी जिम्मेदारी समझें। अनुशासन, सेवा और समर्पण को जीवन में अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की बात कही।

ये भी पढ़ें:

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर की गई। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, एम्स गोरखपुर और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत कई संस्थानों के छात्र, समाजसेवी और शहर के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संवाद सत्र भी रखा गया, जहां युवाओं ने अपने सवाल पूछे। अतुल लिमये ने सीधे जवाब दिए। कार्यक्रम की प्रस्तावना अमित सिंह ने रखी व अध्यक्षता ओमप्रकाश सिंह ने की। अंत में वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ अवधेश,विभाग प्रचारक अजय नारायण,प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण, बौद्धिक प्रमुख संकर्षण त्रिपाठी, प्रो. बी के पाण्डेय, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. हरीश चंद्र, डॉ. मनोज,जिला प्रचारक मनीष, रोहित,अभिषेक,पद्माकर, उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अंबेडकर जयंती से पहले लखनऊ में समता संकल्प मार्च, विधायक पल्लवी ने साधा भाजपा पर निशाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button