Uttar Pradesh

राहत देने को तैयार योगी सरकार, हवाई सर्वे से किसानों के दर्द का आकलन

असमय बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित 9 जिलों का डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण, जल्द सर्वे पूरा कर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद

लखनऊ, 10 अप्रैल 2026:

यूपी में पिछले दिनों हुई असामयिक वर्षा, तेज हवाओं और चक्रवाती प्रभाव से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान को लेकर योगी सरकार ने तेजी से कदम उठाए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के सर्वाधिक प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इस हवाई निरीक्षण में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और लखनऊ सहित 9 जिलों की स्थिति का जायजा लिया गया। सर्वेक्षण के दौरान दोनों मंत्रियों ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। इसके साथ संबंधित अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

सरकार की ओर से किसानों को भरोसा दिलाया गया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उप मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने स्पष्ट कहा कि योगी सरकार पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता समेत हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी प्रभावित जिलों के प्रशासन को विस्तृत सर्वेक्षण करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इससे फसल नुकसान की वास्तविक स्थिति का सही आकलन किया जा सके। अधिकारियों से कहा गया है कि सर्वेक्षण कार्य तेजी से पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए जिससे राहत राशि का वितरण बिना देरी के किया जा सके। हवाई सर्वेक्षण के बाद आजमगढ़ और फतेहपुर में जमीनी स्थिति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की गईं।

Advertisement

इन बैठकों में डीएम, सीडीओ, उप निदेशक कृषि समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।क्षबैठक में फसल सर्वेक्षण की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। योगी सरकार का यह त्वरित कदम प्रदेश के किसानों को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे प्रभावित अन्नदाताओं को जल्द आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर : भाजपा के पूर्व पदाधिकारी का महिलाओं संग आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link