Lucknow City

सास को जहर देकर मार डाला…पोस्टमार्टम के डर से खुली बहू की साजिश व लव स्टोरी

रोटी में जहर मिलाकर खिलाया था, चार दिन पहले हुई थी मौत, पोस्टमॉर्टम से पहले खुला मामला, पुलिस हिरासत में बहू से पूछताछ कर रही पुलिस, पति के भांजे से चल रहा था अफेयर, पति व ससुर भी थे निशाने पर

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 10 अप्रैल 2026:

लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के इब्राहिमगंज गांव में सास को जहर देकर मारने का आरोप बहू पर लगा है। इस मामले में प्रेम प्रसंग और साजिश की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के डर से राजफाश होने के बाद पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया है। जहर लगी आधी रोटी भी बरामद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, इब्राहिमगंज गांवमें 5 अप्रैल की रात 65 साल की शांति देवी को घर में बनी रोटी में जहर मिलाकर दिया गया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उल्टियां और कमजोरी बढ़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अगले दिन 6 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-10 at 4.43.38 PM

मृतका के बेटे मनोज रावत का आरोप है कि उसकी पत्नी शालिनी का पिछले कुछ समय से अपने ही भांजे के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसी रिश्ते के चलते सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोप है कि पूछताछ में बहू ने यह भी कहा कि उसकी योजना सिर्फ सास तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह पति और ससुर को भी जहर देकर खत्म करना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ रह सके और संपत्ति पर कब्जा कर सके।

मामले में मोड़ तब आया जब परिजनों को शक हुआ और उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही। इसके बाद शक और गहरा गया। पुलिस को सूचना दी गई तो जांच के दौरान घर से जहर लगी आधी रोटी बरामद हुई, जिसे मौरंग के ढेर में छिपाकर रखा गया था। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के मुताबिक, बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  यूपी के कॉलेजों में बदला माहौल... ‘कल्चरल क्लब’ ने दिया नया मंच, युवा बन रहे 'कल्चरल एम्बेसडर'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button