Lucknow City

संतान न होने से आहत थी विवाहिता…ससुराल में फांसी लगाकर दे दी जान

पेशे से ऑटो चालक है पति, 8 साल से संतान न होने से तनाव में थी महिला, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों के बयान के आधार पर जांच जारी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 13 अप्रैल 2026:

मोहनलालगंज क्षेत्र के मऊ गांव में रविवार शाम एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में संतान न होने से चल रहे मानसिक तनाव को वजह माना जा रहा है।

मऊ निवासी जीतू सैनी पेशे आए ऑटो चालक है। उसकी 36 वर्षीय पत्नी सरिता सैनी ने अपने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर घरवालों को शक हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो सरिता फंदे से लटकी मिली। सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा।

ये भी पढ़ें:

परिजनों को उम्मीद थी कि सरिता की सांसें चल रही हैं, इसलिए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के वक्त पति जीतू और सास दिनेश कुमारी घर पर ही मौजूद थे।

सूचना मिलते ही मृतका के पिता राम सुमिरन और भाई हेमराज भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, शादी के 8 साल बाद भी संतान न होने की वजह से सरिता काफी समय से तनाव में रहती थी और अक्सर गुमसुम रहती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी, बोली व्यवस्था काबिल-ए-तारीफ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button