Uttarakhand

जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें…शादी के लिए मांगा गैस सिलेंडर, जमीन व पेंशन से जुड़े मामले उठे

सीडीओ के सामने आए 30 मामले, एक दर्जन का मौके पर निपटारा, बुजुर्ग ने बेटे की धमकी की शिकायत की, कई गांवों से बाढ़ और सैलरी का मुद्दा भी पहुंचा

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 13 अप्रैल 2026:

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों से जुड़ी 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के पास कार्रवाई के लिए भेजा गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र ने की। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर शिकायत को तय समय में गंभीरता से निपटाया जाए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनसुनवाई में जमीन, राजस्व, अतिक्रमण, गैस सिलेंडर, पेंशन और गांवों की समस्याएं प्रमुख रहीं। कनखल के मिस्सरपुर निवासी रामनाथ सैनी ने बेटी की शादी के लिए गैस सिलेंडर दिलाने की गुहार लगाई। वहीं सोहलपुर गांव से आई प्रधान प्रीति ने रतमऊ नदी का जलस्तर बढ़ने से हर साल होने वाली बाढ़ और जमीन कटान की समस्या उठाई, इसके लिए जिला योजना से काम स्वीकृत करने की मांग की।

ये भी पढ़ें:

रुड़की क्षेत्र के अमीपुर गांव के नरेंद्र अरोड़ा ने सरकारी रास्ते पर कब्जे की शिकायत की। उनका कहना है कि किसानों ने 40 और 18.5 फीट चौड़े रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसकी पैमाइश कराकर सीमा तय कराई जाए। एक 75 साल के बुजुर्ग रतिराम ने अपने ही बेटे पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की। लक्सर के ओसपुर गांव से अशोक ने लंबे समय से ऑपरेटर की रुकी सैलरी दिलाने की बात रखी। जमालपुर कलां के सनी कुमार ने शिकायत की कि पत्नी गर्भवती होने के बावजूद आंगनबाड़ी से पोषण सामग्री नहीं मिल रही है।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में मौके पर जांच जरूरी है, वहां अधिकारी आपसी तालमेल से स्थल निरीक्षण करें और समाधान निकालें। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य, नगर निगम समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अस्पताल की बाउंड्रीवॉल गिरी, मची अफरा-तफरी, मलबे में दबकर चिकित्सा प्रभारी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link