Uttarakhand

देहरादून की जर्जर सड़कों व जलभराव के मुद्दे पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, PWD कार्यालय पर प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं ने मूलभूत सुविधाओं की बदहाली पर जताई नाराजगी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बैरिकेडिंग पर चढ़े, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 19 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की जर्जर सड़कों, बदहाल नालियों और जलभराव के मुद्दे पर कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने PWD के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर हल्ला बोला। इस दौरान कई कार्यकर्ता पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को बड़ी मुश्किल से समझाकर उनका गुस्सा शांत कराया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शहर की बदहाल सड़कों और जल निकासी व्यवस्था पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

उत्तराखंड कांग्रेस के सचिव रितेश छेत्री ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण रोजाना आवागमन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सभी जर्जर सड़कों का तत्काल सर्वे कराकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जाए। जलभराव वाले इलाकों को चिह्नित कर स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ये भी पढ़ें:

congress-pwd-office-protest-bad-roads-waterlogging-dehradun1

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि जनता को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सड़कों और नालियों की समस्या पर समयबद्ध कार्रवाई चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने PWD से निर्माण कार्यों की लागत, समयसीमा और गुणवत्ता संबंधी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग भी की। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में संजय शर्मा, राजेश शर्मा, जगदीश धीमान, प्रमोद गुप्ता, अनिल नेगी, कासिम चौधरी, पीयूष जोशी, राम किशोर बघेल, मुकेश अरोरा, स्वाति नेगी, राजीव प्रजापति, रहमान, वंश, कामिनी, माही जेटली और समीर समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष समेत पूरी चौकी निलंबित

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link