Sitapur City

Sitapur News: बुजुर्ग कैदी ने दम तोड़ा, पॉक्सो एक्ट में मिली थी 15 साल की सजा

सांस लेने में परेशानी के बाद सुबह जिला अस्पताल लाया गया था कैदी, करीब चार घंटे इलाज के बाद हुई मौत, 2013 में दर्ज हुआ था मुकदमा, 2022 में कोर्ट ने सुनाई थी सजा, परिजन बोले- कोई बीमारी नहीं थी

सीतापुर, 19 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर जिला कारागार में बंद 74 वर्षीय सजायाफ्ता कैदी लोने की शनिवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे सांस लेने में परेशानी होने पर जेल प्रशासन उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। करीब चार घंटे इलाज के बाद दोपहर 1 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी बीमारी से इंकार किया है।

लंबे समय से बीमार था कैदी

मृत कैदी मछरेहटा थाना क्षेत्र के शाहपुर केसरा गांव निवासी लोने है। जेल प्रशासन के मुताबिक, लोने लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहा था। शनिवार सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दोपहर करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई।

elderly-prisoner-convicted-under-pocso-act-dies-sitapur-jail (2)

ये भी पढ़ें:

2013 में दर्ज हुआ था पॉक्सो केस

लोने के खिलाफ तालगांव पुलिस ने वर्ष 2013 में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने वर्ष 2022 में उसे 15 साल के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह सीतापुर जिला कारागार में सजा काट रहा था।

परिजन बोले- कोई बीमारी नहीं थी

कैदी की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जेल अधीक्षक ने बताया कि लोने की मौत बीमारी के चलते होने की संभावना है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।सूचना पाकर परिवार के लोग जेल, हॉस्पिटल फिर मर्च्युरी पहुंचे। परिवार की महिलाओं ने कहा कि जब वो जेल भेजे गए थे तो बीमार नहीं थे अब जेल के अंदर क्या हुआ उन्हें नहीं मालूम।

ये भी पढ़ें  लावारिस की तरह होने वाला था अंतिम संस्कार...ऐन वक्त पर पहुंचा परिवार, युवती की मौत पहेली बनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link