Sitapur City

गर्भवती प्रेमिका की हत्या के बाद पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी… मुठभेड़ में दबोचा गया

लखनऊ बीकेटी क्षेत्र में मिला था तीन माह की गर्भवती युवती का शव, शादी को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या का आरोप, साक्ष्य जुटाने ले गई पुलिस टीम को दिनदहाड़े चकमा देकर भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में लगी गोली

सीतापुर, 6 जून 2026:

लखनऊ में गर्भवती प्रेमिका की हत्या के आरोप में पकड़ा गया युवक शनिवार को पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने एविडेंस जुटाने के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

मामला सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक ग्राम सरैंया निवासी विशाल पाल से गर्भवती युवती मानसी की हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस टीम उसे घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए रामपुर मढ़िया इलाके में लेकर गई थी।

पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी ने शौच जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने लगा। रोकने की कोशिश पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

जांच में सामने आया है कि विशाल पाल और मानसी के बीच प्रेम संबंध थे। बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा मानसी करीब तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक 25 मई को आरोपी उसे बाइक द्वारा सिधौली से लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र स्थित किसान पथ के पास सुनसान जगह पर ले गया था।

वहां शादी और साथ रहने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान विशाल ने मानसी का गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शव के गले पर सीमेंट का पिलर रख दिया और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद उसे ले जाया जा रहा था।इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  मोबाइल छीनने पर नाराज कक्षा पांच की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम... फंदे से लटका मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button