Sitapur City

Sitapur News : खाद्यान्न घोटाले पर प्रभारी मंत्री का एक्शन, डिप्टी आरएमओ व DSO हटाए गए

तीन माह के भीतर हुआ घोटाला, डीएम ने कराई थी गोपनीय जांच, डिप्टी RMO उदय प्रताप सिसोदिया और DSO अखिलेश श्रीवास्तव लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध, फरार ठेकेदार दंपती पर पहले ही 20-20 हजार का इनाम

सीतापुर, 5 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मिड-डे मील और सरकारी खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद डिप्टी आरएमओ उदय प्रताप सिसोदिया और जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव को उनके पद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई खाद्यान्न घोटाले में विभागीय स्तर पर सामने आई गड़बड़ियों के बाद हुई है।

1793 क्विंटल खाद्यान्न की हेराफेरी

मामला सीतापुर के परसेंडी, बेहटा और सिधौली ब्लॉक से जुड़ा है। जांच में जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान स्कूलों के मिड-डे मील के लिए भेजे जाने वाले खाद्यान्न में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। करीब 1793 क्विंटल खाद्यान्न उचित दर विक्रेताओं तक नहीं पहुंचने की शिकायत के बाद मामला खुला।

गोदाम से उठान के बाद राशन रास्ते में गायब

मिड-डे मील का खाद्यान्न एफसीआई गोदाम से उचित दर दुकानों तक सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत पहुंचाया जाना था। रिकॉर्ड में खाद्यान्न का उठान और प्रेषण होने के बावजूद परसेंडी और बेहटा के कुछ कोटेदारों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की। इसके बाद विभागीय जांच शुरू हुई।

ये भी पढ़ें:

ठेकेदार दंपती पर दर्ज है मुकदमा, क्राइम ब्रांच भी तलाश में जुटी

मामले में परिवहन ठेकेदार रवि मिश्रा और उनकी पत्नी मंजू मिश्रा के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों को पुलिस वांछित बता रही है। सीतापुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार रवि मिश्रा और मंजू मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए अब कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।

Advertisement

डीएम की जांच के बाद बढ़ी कार्रवाई,

खाद्यान्न की हेराफेरी की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मामले की जांच कराई थी। जांच के बाद कोतवाली नगर, रामकोट, लहरपुर और सिधौली समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हुए। इसी जांच में डिप्टी आरएमओ और डीएसओ की भूमिका भी संदिग्ध पाए जाने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें  हाइवे पर पंचर खड़ी थी डीसीएम... बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर से मोबाइल व 32 हजार लूटे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link