Barabanki City

बिजली कनेक्शन में घूसखोरी पर एक्शन… XEN हटे, JE-SDO सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त

जनसुनवाई में रो पड़ा आवेदक, सामने आई शिकायत पर ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला, 15 हजार की घूस न देने पर 3.39 लाख का स्टीमेट थमाने का आरोप

बाराबंकी, 14 अप्रैल 2026:

बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित वसूली और मनमाने स्टीमेट का मामला सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सख्त कार्रवाई की है। जनसुनवाई के दौरान शिकायत सुनते ही मंत्री ने संबंधित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

सदर तहसील नवाबगंज क्षेत्र के भिटौली कला निवासी रामजेई ने घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उनका आरोप है कि 2 किलोवाट कनेक्शन के लिए उनके बेटे विमल कुमार को बार-बार विभागीय दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े। सर्वे के बाद बिजली कर्मी ने 15 हजार रुपये की घूस मांगी, जिसे देने से इनकार कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-04-14 at 7.55.03 AM

ये भी पढ़ें:

पीड़ित का कहना है कि घूस न देने पर विभाग की ओर से 3,39,967 रुपये का भारी-भरकम स्टीमेट थमा दिया गया, जो उनके घर की कीमत से भी ज्यादा बताया गया। कई बार शिकायत और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार शाम संभव संपर्क सेवा समाधान जनसुनवाई के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीड़ित की पूरी बात सुनी। बातचीत के दौरान पीड़ित की आंखों में आंसू आ गए, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उपभोक्ता को इस स्तर तक परेशान करना अक्षम्य है।

जांच में सामने आया कि शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से 13 मार्च और 4 अप्रैल के बीच लाखों रुपये जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। यहां तक कि जमीन की रजिस्ट्री के आधार पर कनेक्शन की लागत तय करने की कोशिश की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने नवाबगंज के XEN घनश्याम त्रिपाठी को नोटिस देकर हटाने के निर्देश दिए। साथ ही JE अभिनव श्रीवास्तव और SDO रवि वर्मा को सस्पेंड करने और लाइनमैन मनीष वर्मा को बर्खास्त करने का आदेश दिया गया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  बाराबंकी को आज योगी सरकार की बड़ी सौगात, 542 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link