Gorakhpur

गोरखपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, तकनीकी शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

सीएम योगी के साथ टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण, पूर्वांचल के युवाओं के लिए खुले नए अवसर

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 15 अप्रैल 2026:

यूपी के गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बुधवार को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और एन चंद्रशेखरन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़ी विशेष प्रकाशन सामग्री और डॉक्यूमेंट का भी लोकार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ के विजन को केंद्र में रखते हुए तकनीकी शिक्षा, नवाचार और उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी कौशल और रिसर्च को नई दिशा देगा।

ये भी पढ़ें:

नए सेंटर के माध्यम से छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की योजना है। इससे न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार और नवाचार के नए रास्ते खुलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

WhatsApp Image 2026-04-15 at 4.51.54 PM

टाटा संस के चेयरमैन ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन

कार्यक्रम से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में गोरखनाथ मंदिर में टाटा संस लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन किए। मंदिर परिसर में आध्यात्मिक माहौल के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

दर्शन-पूजन के बाद एन चंद्रशेखरन ने मंदिर की समृद्ध परंपरा और आध्यात्मिक विरासत के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वहीं योगी आदित्यनाथ ने अतिथि का स्वागत करते हुए प्रदेश में औद्योगिक और शैक्षणिक विकास के लिए ऐसे सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सोना और चांदी ने इस साल तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए एक हफ्ते में कितनी बढ़ी कीमतें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button