Uttarakhand

टूरिज्म से टेक्नोलॉजी तक : उत्तराखंड को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम

सीएम धामी से मिले इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड समारोह के आयोजक, राज्य को नई पहचान देने की तैयारी, वेडिंग और फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में भी उभर रहा उत्तराखंड

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 16 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को उनके सरकारी आवास पर इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डिजिटल नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), टेक्नोलॉजी और विज्ञान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीएम धामी ने इस तरह के आयोजनों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म और तकनीकी नवाचार विकास की धुरी बन चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से निकलने वाले सुझाव और निष्कर्ष भविष्य में न केवल सकारात्मक परिणाम देंगे बल्कि राज्य और देश के डिजिटल विकास को नई दिशा भी प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने उत्तराखंड की सामरिक और आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह राज्य देश की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक राज्य के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-16 at 2.27.53 PM

उन्होंने उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यहां फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। इससे फिल्म उद्योग में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही औद्योगिक निवेश के लिए भी राज्य में व्यापक संभावनाएं हैं। उन पर सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को एक उभरते वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की योजना पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आदर्श बनाती हैं। सरकार इस दिशा में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेसिडेंट ज्योति माल्दे, नेटफॉर चॉइस डाटा सेंटर के फाउंडर समीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Nanda Gaura Yojana: 19.23 करोड़ की मदद से मुस्कुराईं 4098 बेटियां, खातों में सीधे पहुंची राशि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link