Hardoi City

मातम में बदला धार्मिक कार्यक्रम… गंगा में 5 बच्चे डूबे, एक की मौत व एक लापता

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुआ था धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, 5 बच्चे कर रहे थे गंगा स्नान, एक बच्चे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम व गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन बच्चों को सुरक्षित निकाला

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 15 मई 2026:

यूपी के हरदोई जनपद के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम को धार्मिक कार्यक्रम में उस समय मातम छा गया, जब गंगा स्नान के दौरान पांच बच्चे तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गए। इससे वहां कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा अभी भी लापता है।

यह घटना बिलग्राम क्षेत्र के नोखेपुरवा गंगा घाट की है। यहाँ देवी मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकाली गई थी। श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे बच्चे गंगा स्नान करने लगे, तभी अचानक पांच बच्चे तेज धारा में बहने लगे। बच्चों को डूबता देखकर घाट पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों का हुजूम लग गया।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद स्नेहा, सोनम और अंशी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर भी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाया।

म्योरा मोड़ निवासी रविशंकर की 14 वर्षीय पुत्री संध्या की मौत हो गई। संध्या की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, म्योरा निवासी राजेश का पुत्र ओमजी अभी लापता है।

एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय गोताखोर देर रात तक गंगा में ओमजी की तलाश में सर्च अभियान चलाते रहे। जिस गांव में भागवत कथा और भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी, वहां अब मातम और सिसकियों का माहौल है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महंत राजू दास की टिप्पणी के बाद अब एक बैनर से फिर चर्चा में आई स्व. मुलायम सिंह की प्रतिमा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button