Lucknow CityUttar Pradesh

शिक्षक संघ चुनाव में कांटे की टक्कर… राम शंकर बने अध्यक्ष तो सुनील ने एक वोट से मारी बाजी

मोहनलालगंज में भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षकों ने किया मतदान, देर शाम तक चली मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम

लखनऊ, 16 मई 2026:

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मोहनलालगंज ब्लॉक इकाई चुनाव में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। शनिवार को मतदान देर शाम तक उत्साह और गहमागहमी के बीच चला। भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षकों का जोश कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में शिक्षक मतदान स्थल पर पहुंचे। 468 मतदाताओं में से 422 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव में दो पैनलों के बीच सीधी टक्कर रही। पहले पैनल से राम शंकर शुक्ला अध्यक्ष, प्रेम शंकर मंत्री और बृजेश कुमार कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे, जबकि दूसरे पैनल से धनेश पांडेय अध्यक्ष, विमल कुमार मंत्री और सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद पर मैदान में थे।

Teachers Union Election Ram Shankar Secures Victory (1)

ये भी पढ़ें:

मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर राम शंकर शुक्ला ने जीत दर्ज की। उन्हें 221 मत मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी धनेश पांडेय को 21 वोटों से पराजित किया। मंत्री पद पर प्रेम शंकर ने 220 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 30 मतों से शिकस्त दी। वहीं सबसे रोमांचक मुकाबला कोषाध्यक्ष पद पर देखने को मिला। इस पद पर दूसरे पैनल के सुनील कुमार ने 205 मत प्राप्त कर मात्र एक वोट से जीत दर्ज की।

निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष उन्नाव बृजेश पांडेय की निगरानी में सम्पन्न हुई। उनके साथ तीन निर्वाचन अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष लखनऊ सुधांशु मोहन के साथ अन्य पदाधिकारी भी पूरे समय निर्वाचन स्थल पर डटे रहे।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए और शिक्षकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भास्कर मिश्रा, महेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप द्विवेदी, ओंकारनाथ त्रिपाठी, आईपी सिंह और संजीव दीक्षित समेत बड़ी संख्या में शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  संभल से बरेली तक... योगी ने गिनाए दंगे, बोले- अब गुंडे नाक रगड़ रहे, जेल से माफी मांग रहे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button