Lucknow City

वर्दी में रीलबाजी पड़ेगी भारी! UP में ऐसे पुलिस वालों पर गिरेगी गाज… जानिए क्या है आदेश

प्रदेश में सोशल मीडिया पर वीडियो और रील पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों की अब खैर नहीं, हर जिले में बनेगी निगरानी रिपोर्ट, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने जारी किए सख्त निर्देश

लखनऊ, 17 मई 2026:

यूपी पुलिस में सोशल मीडिया की बढ़ती ‘रीलबाजी’ अब विभागीय कार्रवाई का कारण बनने जा रही है। इंस्टाग्राम, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर वर्दी पहनकर वीडियो बनाने और वायरल कंटेंट पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब सख्त शिकंजा कसने की तैयारी हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने साफ कर दिया है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने पुलिस आयुक्तों, एडीजी जोन, डीआईजी रेंज, एसएसपी और एसपी समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 को सख्ती से लागू करने को कहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक रील, वीडियो या अन्य अनुचित सामग्री पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई की जाए।

दरअसल, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें पुलिसकर्मी वर्दी में फिल्मी डायलॉग, गानों और विवादित कंटेंट पर रील बनाते दिखाई दिए। कुछ मामलों में अशोभनीय व्यवहार और विभागीय अनुशासन के उल्लंघन की शिकायतें भी मिलीं। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से सरकारी कार्य प्रभावित होने के साथ ही यूपी पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है।

ये भी पढ़ें:

मुख्यालय की ओर से अब एक विशेष प्रपत्र जारी किया गया है। इसमें हर जिले को महीनेवार रिपोर्ट भेजनी होगी। इसमें यह दर्ज किया जाएगा कि सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले कितने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई और क्या कदम उठाए गए। यदि किसी जिले में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

पुलिस विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि वायरल या आपत्तिजनक सामग्री को सुरक्षित रखा जाए ताकि जांच और कार्रवाई में उसका उपयोग किया जा सके। हाल ही में बड़ी संख्या में हुई सिपाही भर्ती के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय नए पुलिसकर्मियों के कई वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने यह सख्त रुख अपनाया है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव ने दी दस्तक, फिर शुरू हुआ VIP हालचाल का सिलसिला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button