National

अमिताभ बच्चन पहुंचे अस्पताल, फैंस घबराए… जानिए क्या है पूरी सच्चाई

यूट्यूब और सोशल मीडिया की खबरों ने बढाई बेचैनी, परिवार और करीबियों ने बताया ऐसी खबरों को निराधार

न्यूज डेस्क, 20 मई 2026:

अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। दरअसल फिल्म ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे में उनके पेट पर चोट लगने से उन्हें लीवर संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं जिसके चलते समय-समय पर उनको अपना रूटीन चेकअप करवाना होता है। इसी संबंध में 16 मई को अमिताभ बच्चन अपना रूटीन चेकअप करवाने मुंबई के नानावटी अस्पताल गए थे जिसके चलते सोशल मीडिया पर मंगलवार की रात तरह-तरह की खबरें आने लगीं कि उनका स्वास्थ्य बेहद खराब है और वो कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। किसी ने दावा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। इस तरह की खबरों ने अमिताभ के फैंस के दिलों में चिंता बढ़ा दी।

अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली झूठी

लगातार आ रहीं इस तरह की खबरों को लेकर उनके परिवार और करीबी सूत्रों ने अब ये स्पष्ट कर दिया है कि अमिताभ बच्चन बिल्कुल स्वस्थ हैं उन्हें अक्सर अपने रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल जाना होता है और इस बार भी वे केवल रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। अस्पताल में भर्ती होने की उड़ी खबरें पूरी तरह से अफवाह है। ये खबर सुनते ही उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 12.44.32 PM (1)

इस तरह उड़ी थी अफवाहें

दरअसल यूट्यूबर विक्की लालवानी ने दावा किया था कि 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन 16 मई से नानावटी अस्पताल में पेट संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल के A-विंग में भर्ती हैं और उनके बेटे अभिषेक बच्चन उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विवेक शर्मा ने एक बातचीत में अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अमिताभ बच्चन से एक काम के सिलसिले में मिलने की अनुमति नहीं मिली जिससे उन्हें लगा कि उनका स्वास्थ्य खराब है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया में अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर लोग तरह- तरह की अटकलें लगाने लगे लेकिन अब सामने आई जानकारी के मुताबिक मामला सिर्फ नियमित मेडिकल जांच का निकला है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 12.44.32 PM

सबसे बड़ा सबूत खुद अमिताभ बच्चन बने

अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती की खबरों के अगले ही दिन यानी 17 मई को बिग बी अपने घर के बाहर फैंस से मिलते नजर आए। उन्होंने अपनी तस्वीरें और ब्लॉग अपडेट भी शेयर किए जिससे साफ हो गया कि वह सामान्य रूप से एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन को लेकर फैली इस अफवाह ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया के दौर में बिना पुष्टि की खबरें कितनी तेजी से लोगों को परेशान कर सकती हैं। राहत की बात यही है कि हिंदी सिनेमा का यह महानायक पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button