Uttarakhand

देहरादून के अस्पताल में धधकी आग, मचा हाहाकार… 10 लोग झुलसे, एक बीमार महिला की मौत

नेहरू कॉलोनी इलाके के एक निजी अस्पताल में सुबह आग लगने से मची भगदड़, मरीजों को कैलाश अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 20 मई 2026:

देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एक बीमार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।

रिस्पना पुल के पास स्थित निजी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान गैस और धुएं के कारण कुछ मरीजों व पुलिस कर्मियों को ऑक्सीजन की कमी की शिकायत हुई, जिन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 3.15.59 PM

उपचार के दौरान आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला वीरवती निवासी कांवली, बल्लीवाला की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें राहुल कुमार, मुकेश, शंभू दास, गोरी, दौलत सिंह, नवजात बेबी उर्फ पायल, संगीता देवी, खान बहादुर, नित्यानंद और निहाल शामिल हैं।

मरीजों को बचाने के दौरान यातायात विभाग के उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन रावत और कांस्टेबल बृजमोहन कनवासी की तबीयत भी बिगड़ गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कैलाश अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button