National

रोम की गलियों में दिखी ‘मोदी-मेलोनी’ की खास केमिस्ट्री! ‘मेलोडी’ टॉफी ने बढ़ाई दोस्ती की मिठास

एक कार, ऐतिहासिक कोलोजियम और 'मेलोडी' गिफ्ट… मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनी सोशल मीडिया की सबसे चर्चित तस्वीर, भारत-इटली रिश्तों को मिलेगा नया ‘स्पेशल’ दर्जा?

न्यूज डेस्क, 20 मई 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा का आखिरी पड़ाव इस बार सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं है। रोम की सड़कों पर दिखी दोस्ती और मेलोडी टॉफी ने इसे पूरी तरह यादगार बना दिया। इटली पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार में रोम की ऐतिहासिक सड़कों पर घूमते नजर आए और करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम का दौरा भी किया।

इस मुलाकात का सबसे दिलचस्प पल तब सामने आया जब पीएम मोदी ने मेलोनी को भारत की लोकप्रिय मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बहुत-बहुत अच्छी टॉफी मेलोडी लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा कि वेलकम माय फ्रेंड। दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 3.10.35 PM

ये भी पढ़ें:

रोम में दोनों नेताओं के बीच डिनर डिप्लोमेसी भी देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक डिनर के दौरान व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात जैसे कई अहम मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। पीएम मोदी ने भी एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि औपचारिक वार्ता में भारत-इटली दोस्ती को और मजबूत करने पर चर्चा जारी रहेगी।

यह दौरा इसलिए भी बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि भारत और इटली अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच भविष्य में नियमित वार्षिक शिखर बैठकें शुरू करने की योजना पर भी बातचीत हो सकती है।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 3.10.35 PM (1)

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी जून 2024 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी इटली गए थे। पिछले कुछ वर्षों में भारत और इटली के रिश्तों में तेजी से मजबूती आई है। रक्षा, हरित ऊर्जा, विज्ञान, फार्मा, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दोनों देशों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

फिलहाल भारत और इटली के बीच द्विपक्षीय व्यापार 14 अरब यूरो यानी करीब 1.60 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। ऐसे में मोदी-मेलोनी की यह मुलाकात सिर्फ दोस्ती की तस्वीर नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी रणनीतिक साझेदारी का संकेत भी मानी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  क्या पैकेज्ड बॉटल में हम कहीं जहर तो नहीं पी रहे?, FSSAI ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर पर 'उच्च जोखिम' चेतावनी की जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button