Crime

“सफेद जिन्न” का बेटा है, परिवार खत्म कर देगा, तांत्रिक की बातों में आकर मां ने 2 साल के बच्चे को नहर में फेंका

फरीदाबाद, 14 मई 2025

फरीदाबाद में एक भयावह विश्वास ना करने वाली घटना घटी, यहां पर एक महिला ने तांत्रिक की बातों में आकर अपने कलेजे के टुकड़े दो साल के मासूम बेटे को जिन्न का बच्चा समझ कर नहर में फेंक दिया।

जानकारी अनुसार पुलिस ने मामले में बताया कि सोमवार को एक महिला (मेघा लुकरा) ने कथित तौर पर अपने बच्चे को बीपीटीपी पुल से आगरा नहर में फेंक दिया। जहां मेघा को बच्चे को नहर में फेंकते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया जिसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सुचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बच्चे की तलाशी के लिए पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिए मेघा के पति कपिल लुकरा ने बताया कि मेघा लंबे समय से तांत्रिक मीता भाटिया के चक्कर में लगी थी जिसके चलते वह लगातार उससे मिल रही थी। तांत्रिक भाटिया ने मेघा को यकीन दिलाया कि उनका दो साल का बेटा तन्मय उसका बेटा नहीं बल्कि एक “सफेद जिन्न” का बेटा है जो उनके परिवार को आने वाले समय में खत्म कर देगा। तांत्रिक की यह बाते सुनकर मेघा काफी परेशान हुई और इसी के चलते मेघा रविवार को शाम करीब 5 बजे तन्मय के साथ फरीदाबाद स्थित अपने घर से बिना किसी को बताए चली गई। उसके बाद मेघा ने अपने बच्चे को नहर से फेंका जहां स्थानीय लोगों ने मेघा को बच्चे को नहर में फेंकते हुए देख लिया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने महिला और तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  हैदराबाद : आर्थिक तंगी के चलते दंपत्ति ने उठाया खौफनाक कदम, दो बच्चों की हत्या कर खुद भी कर लिया सुसाइड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link