Entertainment

पत्नी और गर्लफ्रेंड के चक्कर में उलझे वरुण धवन…5 जून को होगा पर्दे पर पूरा खुलासा

सलमान खान के पॉपुलर सॉन्ग 'चुनरी चुनरी' के रीमिक्स वर्जन का हुआ इस्तेमाल, दर्शक बता रहे हैं फिल्म को ब्लॉकबस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, 24 मई 2026:

डेविड धवन एक बार फिर से अपने बेटे वरुण धवन के साथ अपनी कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को गुदगुदाने आ गए हैं। उनकी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ में रोमांस, कॉमेडी और जबरदस्त कन्फ्यूजन है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म में डेविड धवन की उनकी पुरानी फिल्मों वाली वही कॉमिक। देखने मिल रही है जिसके दर्शक फैन हैं। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

प्यार, शादी और फिर शुरू होता है कन्फ्यूजन

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता है और पिता बनने का सपना देखता है लेकिन जब उसकी जिंदगी में एक दूसरी लड़की की एंट्री होती है तो हालात पूरी तरह बदल जाते हैं। कहानी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है जब एक ही समय पर दोनों महिलाओं की ओर से प्रेग्नेंसी की खबर सामने आती है। इसके बाद शुरू होता है गलतफहमियों और हास्यास्पद परिस्थितियों का ऐसा सिलसिला जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देगा।

मजेदार डायलॉग्स से बढ़ रहा रोमांच

फिल्म के ट्रेलर में निर्देशक डेविड धवन की मसाला कॉमेडी फिल्मों की झलक साफ दिखाई देती है। तेज रफ्तार घटनाक्रम, मजेदार संवाद और उलझनों से भरी कहानी ने दर्शकों को पुरानी कॉमेडी फिल्मों की याद दिला दिलाई। सोशल मीडिया पर भी ट्रेलर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और कई दर्शक इसे संभावित ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। ट्रेलर में सलमान खान के चर्चित गीत ‘चुनरी चुनरी’ के रीमिक्स वर्जन का इस्तेमाल किया गया है जिसने फैंस का ध्यान खास तौर पर खींचा है। गाने की धुन और फिल्म के हल्के-फुल्के अंदाज ने ट्रेलर को और भी मनोरंजक बना दिया है। कई प्रशंसक तो अब फिल्म में सलमान खान के कैमियो की भी मांग कर रहे हैं।

दमदार सपोर्टिंग कास्ट करेगी मनोरंजन

फिल्म में जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में इन कलाकारों की मौजूदगी ने कॉमेडी का स्तर और बढ़ा दिया है। इसके अलावा चंकी पांडे, मौनी राय और अली असगर भी फिल्म का हिस्सा हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी है जवानी तो इश्क़ होना है सिनेमाघरों में 5 जून को रिलीज होगी। ट्रेलर को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वरुण धवन की यह कॉमिक एंटरटेनर बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button