Lucknow City

जनता दर्शन : योगी की अफसरों को हिदायत, कहा… फरियादियों को दौड़ाएं नहीं, वक्त पर हो समाधान

लखनऊ पहुंचे फरियादियों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत का पारदर्शी तरीके से होगा निस्तारण, राजस्व, पुलिस से जुड़े मामलों पर अफसरों को खास हिदायत, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज के लिए तत्काल इस्टीमेट बनाकर मदद देने के निर्देश दिए

लखनऊ, 25 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि फरियादियों को अनावश्यक दौड़ाया न जाए और हर शिकायत का तय समय में पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, चिकित्सा, भूमि विवाद समेत कई मामलों से जुड़ी शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 10.32.33 AM

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखे और लोगों को संतुष्टि वाला समाधान मिले। उन्होंने खास तौर पर राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर निपटाने को कहा।

Advertisement

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को भी मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पैसों की कमी की वजह से किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराया जाए ताकि सरकार की तरफ से समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री ने करीब 200 फरियादियों से मुलाकात की और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजकर जल्द कार्रवाई करने को कहा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  एक अप्रैल से कैशलेस होंगे टोल प्लॉजा... नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा टोल टैक्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link