Lucknow City

पुण्यतिथि पर योगी ने किया नमन, कहा… किसानों की आवाज बने रहे चौधरी चरण सिंह

विधानभवन स्थित प्रतिमास्थल पर हुई श्रद्धांजलि सभा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांव, खेत और खलिहान ही देश की तरक्की की असली बुनियाद, कृषि और राजस्व क्षेत्र में किए गए सुधारों को चौधरी चरण सिंह की बड़ी देन

लखनऊ, 29 मई 2026:

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा और भारत मां का महान सपूत बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का साफ मानना था कि देश के विकास का रास्ता गांव, खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि किसानों को हमेशा सरकार की प्राथमिकता में रहना चाहिए और योजनाएं भी किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-05-29 at 1.27.05 PM

ये भी पढ़ें:

सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कृषि और राजस्व व्यवस्था में कई बड़े सुधार किए, जिनका असर लंबे समय तक देश ने देखा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। किसानों के लिए किए गए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क का निर्माण भी इसी दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह सिर्फ बड़े राजनेता ही नहीं थे, बल्कि समाज और किसानों की आवाज को मजबूती देने वाले नेता थे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री केपी मलिक, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, उमेश द्विवेदी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ के नाम पर सम्मेलन पर ब्रेक, गेट नंबर-1 बना प्रतिरोध का मंच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button