Uttar Pradesh

हमीरपुर पुल हादसा : सीएम का ऐलान… मृतकों के परिवारों को मिलेगी 5 लाख की मदद

आंधी-तूफान और बारिश से कई जिलों में तबाही के बाद मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की खुद शुरू की निगरानी, प्रशासन को हर तीन घंटे में रिपोर्ट भेजने के निर्देश, हमीरपुर में बेतवा पुल हादसे में घायलों के इलाज से लेकर मुआवजा वितरण तक तेजी लाने को कहा गया है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील

लखनऊ, 29 मई 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दौरान हुए हादसे में श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

सीएम ने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए जिला प्रशासन को राहत और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीमों के साथ मिलकर मौके पर हर जरूरी इंतजाम किए जाएं और घायलों को फौरन बेहतर इलाज मिले। प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को मौके पर मौजूद रहकर लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, गुरुवार देर रात प्रदेश के कई जिलों में आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से भी जनजीवन प्रभावित होने पर मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरकर नुकसान का सर्वे कराने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। हर तीन घंटे में हालात की अपडेट शासन को भेजी जाए ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसले लिए जा सकें। साथ ही राहत शिविर, मुआवजा वितरण और बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, बेवजह यात्रा से बचने और प्रशासन की तरफ से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : नेपाल के हालात के बीच CM धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक, सीमाई सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button