Raebareli City

मनोज पांडे ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, कहा… योगी सरकार में बेटियां आत्मविश्वास से भरीं

विकास भवन में हुआ समारोह, 21 मेधावियों के सम्मान में गूंजी तालियां, तीन प्रतिभाशाली छात्रों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया, कैबिनेट मंत्री ने छात्रों व अभिभावकों को दी बधाई

विजय पटेल

रायबरेली, 1 जून 2026:

रायबरेली स्थित विकास भवन के सभागार में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा माहौल के कारण छात्राएं अब अधिक आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

मंत्री ने बताया कि जिले के कुल 24 मेधावी विद्यार्थियों का चयन सम्मान के लिए किया गया था। इनमें से तीन छात्रों को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में पहले ही सम्मानित किया जा चुका है, जबकि शेष 21 छात्रों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र के साथ उनके बैंक खातों में 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि हस्तांतरित की गई।

ये भी पढ़ें:

मंत्री ने कहा कि सम्मानित छात्रों ने 91.2 प्रतिशत से लेकर 96.7 प्रतिशत तक अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से बेटियों की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि अभावों और सीमित संसाधनों के बावजूद छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर नई मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि ऊंचाहार क्षेत्र के कई विद्यार्थियों ने भी इस सूची में स्थान बनाया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों के विकास, शिक्षकों की गुणवत्ता और शैक्षिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर बजट आवंटित किया गया है।

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून का भय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा माहौल के कारण छात्राएं अब अधिक आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विभाजन की त्रासदी को किया याद, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले- नई पीढ़ी को बताया जा रहा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button