Lucknow City

अखिलेश-आजम की मुलाकात पर राजभर का तंज, बोले- सुना है चचा साइकिल छोड़ पतंग उड़ाने की तैयारी में है

UP Politics : एक्स पर पोस्ट कर रामपुर जेल में हुई मुलाकात पर उठाए सवाल, सपा प्रमुख को मुस्लिम CM घोषित करने की दी चुनौती

लखनऊ, 23 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश में UP Politics के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। आजम खां से उनकी रामपुर जेल में हुई मुलाकात को लेकर राजभर ने दावा किया कि दोनों नेताओं के बीच बात नहीं बन पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी की साइकिल छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं।

गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री पद की मांग का दावा

राजभर ने एक्स पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए लिखा कि चर्चा है कि आजम खां ने साफ कह दिया है कि अगर उन्हें पार्टी में बनाए रखना है तो गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए। उन्होंने इस टिप्पणी के जरिए सपा में आजम खां की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। हालांकि, आजम खां की ओर से ऐसी किसी मांग की पुष्टि नहीं हुई है।

सैफई परिवार का जिक्र कर अखिलेश पर निशाना

सुभासपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुसलमानों ने सैफई परिवार को कई बार मुख्यमंत्री बनाया है। अब अखिलेश यादव को भी थोड़ा बलिदान करने की नसीहत मिलने लगी है। राजभर ने इसी संदर्भ में सपा प्रमुख से मुस्लिम मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने की चुनौती दी।

ये भी पढ़ें:

ओवैसी की रैली से बिगड़ा सपा का गणित?

राजभर ने पोस्ट में रामपुर के अपने विश्वस्त सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया कि आजम खां से अखिलेश यादव की बात नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने रामपुर में रैली कर अखिलेश का सियासी गणित बिगाड़ दिया है। राजभर ने सपा प्रमुख से कहा कि जब उनकी सरकार बनने की संभावना नहीं है तो उन्हें घोषणा कर देनी चाहिए कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

Advertisement

रामपुर जेल में हुई थी अखिलेश-आजम की मुलाकात

अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में आजम खां से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सपा प्रमुख ने दोनों परिवारों के बीच भावनात्मक रिश्तों का जिक्र किया था। उन्होंने आजम खां के परिवार को अपना परिवार बताते हुए कहा था कि यह मुलाकात सियासी फायदे के लिए नहीं थी। अखिलेश ने यह भी बताया था कि गठबंधन के प्रत्याशियों को लेकर आजम खां से चर्चा हुई है।

ये भी पढ़ें  बाबा साहब का अस्थि कलश हटाने की कोशिश हुई तो देशव्यापी आंदोलन! डॉ. अंबेडकर के पौत्र ने दी चेतावनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link