Lucknow CityUttar Pradesh

यात्रीगण ध्यान दें… 26 को लखनऊ आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर ब्रेक! रूट बदले और ठहराव रद्द

व्यासनगर-काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के लिए ट्रैफिक ब्लॉक, इसका असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा, यात्रा से पहले जरूर देखें अपडेट

लखनऊ, 24 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से होकर गुजरने वाली कई अहम ट्रेनों के यात्रियों के लिए 26 फरवरी को सफर मुश्किल हो सकता है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से वाराणसी से पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच व्यासनगर-काशी रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाले इस ब्लॉक का असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ेगा।

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के मुताबिक 25 फरवरी को चलने वाली 13010 यशवंतपुर-हावड़ा दून एक्सप्रेस को रास्ते में करीब 180 मिनट रोका जाएगा। इसी तरह 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल भी 180 मिनट तक प्रभावित रहेगी। 26 फरवरी को 13257 दानापुर-आनंदविहार जनसाधारण एक्सप्रेस लगभग 45 मिनट की देरी से चलेगी, जबकि 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस 25 फरवरी को 150 मिनट के ठहराव के साथ आगे बढ़ेगी।

रूट डायवर्जन के तहत 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस तय मार्ग छोड़कर कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन, चुनार जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। इस कारण यह उन्नाव जंक्शन, लखनऊ, महाराजा बिजली पासी (निहालगढ़), सुल्तानपुर और वाराणसी जंक्शन पर नहीं रुकेगी। फरक्का एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से चलेगी और लखनऊ नहीं आएंगी। 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस का भी लखनऊ में ठहराव नहीं होगा।

इसके अलावा 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रयागराज छिवकी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, बनारस, वाराणसी जंक्शन और वाराणसी सिटी के रास्ते चलेगी। 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या धाम जंक्शन और गोरखपुर होकर गुजरेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। एक छोटी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button