Lucknow CityNational

यात्रीगण ध्यान दें… पुष्पक और छपरा एक्सप्रेस का स्टेशन बदला, 26 जनवरी से गोमतीनगर से चलेंगी

गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, समय बदलेगा पर किराया वही रहेगा, 29 को रास्ते में रोक कर चलाई जाएंगी तीन अन्य ट्रेनें

लखनऊ, 22 जनवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक अहम बदलाव होने जा रहा है। वीआईपी मानी जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस सहित दो प्रमुख ट्रेनों का ठिकाना 26 जनवरी से बदल दिया जाएगा। अब ये ट्रेनें लखनऊ जंक्शन की जगह गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को समय और स्टेशन को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।

लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस अब तक लखनऊ जंक्शन से रात 9:25 बजे रवाना होती थी लेकिन 26 जनवरी से यह गोमतीनगर स्टेशन से रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन बादशाहनगर स्टेशन पर रात 8:55 बजे रुकेगी। इसके बाद अपने तय मार्ग पर आगे बढ़ेगी। हालांकि इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया कि ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होगा या नहीं?

स्टेशन बदलने के कारण पुष्पक एक्सप्रेस की दूरी में भी इजाफा होगा। पहले जहां लखनऊ जंक्शन से मुंबई तक दूरी 1428 किलोमीटर थी, वहीं अब गोमतीनगर से चलने पर यह 1441 किलोमीटर हो जाएगी। राहत की बात यह है कि दूरी बढ़ने के बावजूद यात्रियों के किराये में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार अगले दिन रात पौने ग्यारह बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 12534 मुंबई से सुबह 8:25 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 7:35 बजे बादशाहनगर और सुबह 8 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:

indian-railways-1738842664

इसी तरह, छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस भी अब गोमतीनगर से चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 15053 छपरा से शाम 7:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:55 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में 15054 गोमतीनगर से रात 9:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे छपरा पहुंचेगी।

उधर, उत्तर रेलवे के अमृतसर-जालंधर सिटी रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते 29 जनवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण तीन लंबी दूरी की ट्रेनें रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल को 225 मिनट, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस को 45 मिनट और 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस को 130 मिनट तक रोका जाएगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी है।

ये भी पढ़ें  सौरभ के दर्दनाक अंत से आहत हैं दोस्त अक्षय, कहा-मुस्कान ने छीन ली थी हर खुशी, उसे फांसी हो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button