बाराबंकी 6 मार्च 2026:
जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद जिला प्रशासन को सफाई देनी पड़ी। जिलाधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन का कोई संकट नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।
जनपद में पेट्रोल व डीजल की कमी होने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं निराधार हैं। जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे…
— District Magistrate, Barabanki (Official) (@DM_Barabanki) March 5, 2026
डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। जनपद में ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे साझा करें। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि अगर कोई व्यक्ति भ्रामक सूचना फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।






