Barabanki City

बाराबंकी में पेट्रोल-डीजल का भारी संकट… अफवाह फैलने पर डीएम ने दी ये चेतावनी

सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को बताया भ्रामक, कहा सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता

बाराबंकी 6 मार्च 2026:

जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद जिला प्रशासन को सफाई देनी पड़ी। जिलाधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि जनपद में ईंधन का कोई संकट नहीं है और सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।

Advertisement

डीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। जनपद में ईंधन की आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से चल रही है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे साझा करें। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों पर नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि अगर कोई व्यक्ति भ्रामक सूचना फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  26 साल पहले दर्ज हुई डकैती…अफसरों को चकमा देकर दरोगा से बन गया इंस्पेक्टर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link