Barabanki City

खोए मोबाइलों तक पहुंची Barabanki Police की ट्रैकिंग, 88 फोन खोजकर मालिकों को लौटाए

CEIR Portal की मदद से पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गुम हुए मोबाइल किए ट्रेस, बरामद फोन की कीमत करीब 18 लाख, नौ महीने में 956 से ज्यादा मोबाइल बरामद कर डाले, पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में असली मालिकों को सौंपे गए फोन

बाराबंकी, 6 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की टीमों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने CEIR Portal के जरिए तकनीकी जांच व ट्रैकिंग करते हुए 88 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी मोहम्मद आफताब आलम व सीओ सदर आलोक कुमार पाठक ने मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे।

शिकायतों के आधार पर शुरू हुआ अभियान

मोबाइल फोन गुम होने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए सर्विलांस सेल व थाना स्तर की टीमों को इनकी बरामदगी के लिए लगाया गया था। टीमों ने शिकायतों में दर्ज मोबाइल की जानकारी के आधार पर CEIR यानी Central Equipment Identity Register Portal का इस्तेमाल किया। तकनीकी विश्लेषण के साथ ट्रैकिंग के जरिए पुलिस ने 88 मोबाइल फोन खोज निकाले।

ये भी पढ़ें:

फोन के साथ वापस मिला जरूरी Data

Advertisement

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जब लोगों को उनके खोए मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे पर राहत दिखी। मोबाइल मिलने के साथ उसमें मौजूद जरूरी Data भी वापस मिल गया। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

barabanki-police-ceir-portal-lost-mobile-recovery (2)

नौ महीने में 956 से ज्यादा मोबाइल खोजे

पुलिस के मुताबिक पिछले नौ महीने में Mobile Recovery Team ने 956 से ज्यादा गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 91 लाख रुपये बताई गई है। बरामद किए गए सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए हैं।

गुम मोबाइल की शिकायत तुरंत करें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर बिना देर किए नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। CEIR Portal पर भी ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है। इस पोर्टल के जरिए गुम मोबाइल को Block करने के साथ उसे Track करने में मदद मिलती है।

barabanki-police-ceir-portal-lost-mobile-recovery (3)

Cyber Fraud को लेकर भी किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान मोबाइल स्वामियों को Cyber Fraud से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 Cyber Helpline पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। इसके साथ cybercrime.gov.in के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का तरीका बताया गया। लोगों को Traffic Rules को लेकर भी जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें  बमरौली एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर आधी रात ड्रोन की उड़ान, चार बार दिखने के बाद FIR, जांच शुरू

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link